जींस की जिप पर लिखे YKK का मतलब पता



आज की लाइफस्‍टाइल में जींस सबसे आम पहनावा है। भले ही इसकी शुरुआत मजदूर वर्ग के लोगों के लिए एक मजबूत और टिकाऊ पहनावे के तौर पर हुई थी, लेकिन समय के साथ यह फैशन ट्रेंड बन गया। खैर, यदि आपने गौर किया हो तो ज्यादातर जींस की जिप में YKK लिखा होता है, क्यों लिखा होता है।
पता है? नहीं पता होगा!
अपने पास जवाब हैं। बताते हैं।


YKK का मतलब 
दरअसल, जिप पर लिखे YKK का मतलब है योशिदा कोग्यो कबूशिकीगाइशा। यह जापान की कंपनी है। धड़ाधड़ जिप बनाती है। जिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में से एक है।


रोज बनती हैं 70 लाख से ज्यादा जिप
इस कंपनी का सबसे बड़ा प्लांट अमेरिका के जॉर्जिया में है। आंकड़ों के मुताबिक, यहां रोजाना 70 लाख जिप बनती हैं। इतना ही नहीं, ये कंपनी जिपर मशीनों का उत्पादन भी करती है।


1934 में शुरू हुई थी कंपंनी 
साल 1934 में एक जापानी बिजनेसमैन तोदाओ योशिदा ने ये कंपनी शुरू की थी। एक आंकलन के हिसाब से दुनियाभर की आधी से ज्‍यादा जिप यहीं से बनी हुई है। ये कंपनी 71 देशों में मौजूद है। चेन के अलावा YKK कपड़ों और बैग में लगने वाले और भी उत्पाद बनाती है।