बेहद शर्मनाक! पेड़ को दे दिया धीमा जहर, क्योंकि वो घर के आगे था…


अगर पेड़ हमें इंटरनेट देते तो

अगर पेड़ों में वाई-फाई लगा होता और वो ऑक्सिजन के जगह हमें इटरनेट देते तो कसम से आज हम उन्हें ना काटते। बेंगलुरु में एक शख्स के घर के आगे एक पेड़ था। 15 वर्ष पुराना पेड़। उसे किसी ने धीमा जहर दे दिया ताकि वो खुदबखुद मर जाए।

क्या है पूरा मामला?

बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर की बात है। एक 15 साल पुराने और 20 फीट से ऊंचे पेड़ को कैमिकल के जरिए मारने की कोश‍िश की गई। सोसाइटी के लोगों को जैसे ही पेड़ की हालत के बारे में पता चला तो उन्होंने नगर निगम में नरेंद्र कुमार नाम के शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उनका मानना है कि यह पेड़ नरेंद्र के घर के बिलकुल आगे है, इसलिए उन्होंने ऐसा किया।

42 छेद कर रहे थे

हमारे सहयोगी ‘टाइम्स ऑफ इंडिया‘ के मुताबिक, इस टर्मिनलिया अर्जुन पेड़ के नीचे 42 छेद कर रखे थे। उनके जरिए इसमें कैमिकल डाला गया, जो पेड़ को धीरे-धीरे मारने का काम करता है। राजेंद्र सिंह जोकि नरेंद्र कुमार के पड़ोसी हैं उन्होंने बताया, ’28-29 अक्टूबर के दिन नरेंद्र कुमार ड्रील से छेद कर रह थे, उन्होंने इन छेदों में कोई कैमिकल भी डाला।’ वहीं नरेंद्र कुमार कहते हैं कि काफी समय से इस पेड़ में कीड़े लग चुके थे। इसकी शिकायत उन्होंने वन विभाग से की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

फिलहाल बचा लिया गया है पेड़

सोसाइटी के लोगों ने विजय निशांत से संपर्क किया। वो पेड़ों को बचाने का काम करते हैं। उन्होंने आकर पेड़ से सारा कैमिकल निकाल दिया। वो कहते हैं, ‘अच्छा हुआ कि जल्द ही इसके बारे में पता चल गया। कैमिकल निकाला जा चुका है। अब पेड़ अपना ट्रीटमेंट खुद करेगा।’ यहां तक कि वन्य अधिकारी ने भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अभी तक यह नहीं पता चला है कि यह कारनामा किसने किया है। वहीं नरेंद्र कुमार की पत्नी मालिनी का कहना है कि जिस दिन भी यह सब हुआ वो लोग घर पर नहीं थे।