Famous poems on krishna in Hindi

Famous Poems on Krishna in Hindi

प्रेमगीत की माला 
अधरों पर तब सजती 
जब सांवली, 
सलोनी, सुन्दर 
श्याम छवि 
मन में बसती 
वृन्दावन में 
गोप गोपियाँ 
मधुर मुस्काने हंसती 
जब कान्हा की 
बंसी जमुना तट पर बजती,
उठती गिरती 
जमुना की लहरे 
लहर लहर लहरती 
जब 
श्यामसुन्दर सँग 
राधाप्यारी रास रचाती..!