तेजस्वी यादव अचानक नीतीश कुमार के लिए बड़ी चुनौती कैसे बने?

 2000 के दशक की बात है, पहली जॉब लगी तब कुछ दिनों की ट्रेनिंग के लिए टाटा के हैवी व्हीकल प्लांट जमशेदपुर जाना हुआ था। तब जमशेदपुर बिहार में आता था। हम 10 लोग रात को करीब 9 बजे रेलवे स्टेशन से बाहर आये। 8-10 km दूर एक होस्टल में जाना था। हमने एक 12 सीटर गाड़ी ढूंढी । पास में एक आदमी चाय पी रहा था, उसने हमको बोला कि तुम लोग नए लगते हो ,ड्राइवर का लायसन्स देख लेना इधर पूरी गाड़ी ही अगवा हो जाती है।

उस समय तो हम डर गए थे क्योंकि जंगल राज का नाम बदनाम था। थोड़े दिन रहे तो लोगों से बात करके पता चला कि जमशेदपुर तो इंडस्ट्रियल एरिया है इसलिए शांत है, पर बाकी बिहार में वाकई अपहरण का धंधा जोरों पर है। नई कार,नया घर लो तो रंगदारी की चिट्ठी आ जाती है,नही दो तो अपहरण कर लेते थे।

भारत मे bimaru राज्यों की चर्चा रहती है( बिहार, mp, राजस्थान, up) ये वाकई बीमारू ही थे। 2003 में mp और बिहार में एक ही अंतर था कि mp में अपराध कम थे। विकास दोनों ही जगह नही था। बिहार मैं सिर्फ एक बार गया हूँ, पर mp का विकास मैंने अपनी आंखों से देखा है। ये अपने आप होने वाला विकास नही था बल्कि bjp सरकार ने मेहनत करके किया था। सड़क,बिजली,पानी की स्थिति बहुत सुधरी है।

पर एक चीज़ होती है जिसको " जनरेशनल चेंज" बोलते हैं, आज जो अधिकतर वोटर है उसने बिहार का जंगल राज या mp का दिग्विजय सिंह राज देखा ही नही इसलिए इनको फर्क नही पड़ता।

हो सकता है तेजस्वी यादव CM बन जाएं, UP में भी लोगों ने 2012 में अखिलेश यादव पर ऐसे ही भरोसा दिखाया था,5 साल में क्या हुआ सबने देखा।

उम्मीद है एक दसवीं फैल यादव एक लंदन में पढ़े लिखे यादव से बेहतर काम करके बिहार को आगे ले जाएगा।

"बस ये न बोल दें कि दस लाख में नौकरी का बोला था।"