हल्दीघाटी के युद्ध से जुड़े रोचक तथ्य | Interesting Facts related to the War of Haldighati | अकबर vs महाराणा प्रताप



हल्दीघाटी के युद्ध से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां 
1. भारत के इतिहास में महाराणा प्रताप हल्दी घाटी के युद्ध के लिए भी प्रसिद्ध है। -1576 के हल्दीघाटी युद्ध में 20 हजार राजपूतों को साथ लेकर प्रताप ने अकबर की विशाल सेना का सामना किया और महज चंद मुट्ठीभर राजपूतों ने मुगलों के छक्‍के छुड़ा दिए।

2. इतिहासकार मानते हैं कि इस सेना में कोई विजय नहीं हुआ, लेकिन महाराणा प्रताप और राजपूतों का युद्ध कौशल देखकर अकबर घबरा गया था।

3. इसके बाद भी महाराणा प्रताप और मुगलों के बीच लंबे समय तक युद्ध चलते रहे।

4. बाद में महाराणा की सेना ने मुगल चौकियों पर आक्रमण शुरू कर उदयपुर समेत 36 बेहद अहम ठिकानों को अपने अधिकार में ले लिया।

5. 12 सालों के लंबे संघर्ष के बाद भी महाराणा प्रताप अकबर के अधीन नहीं आए। सपने में भी पसीना-पसीना हो जाता था अकबर -अकबर इतना डर गया था, खासकर राणा केयुद्ध कौशल देखकर कि वह सपने में भी राणा के नाम से चौंक जाता था और पसीना-पसीना हो जाता था।

6. यही नहीं लंबे समय तक राणा की तलवार अकबर के मन में डर के रूप में बैठ गई थी।

7. अकबर इतना सहमा हुआ था कि उसने अपनी राजधानी पहले लाहौर और बाद में राणा की मृत्‍यु के बाद आगरा ले जाने का फैसला किया